श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति को स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने दी भावभरी विदाई

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीताम्बर प्रसाद ध्यानी को विश्वविद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने भावभरी विदाई दी। डाॅ ध्यानी का शनिवार को विश्वविद्यालय में अंतिम कार्य दिवस था, उन्होंने शनिवार को ही श्रीदेवे सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। विदाई अवसर पर मौजूद स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने कुलपति के कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कुलपति डाॅ पीताम्बर प्रसाद ध्यानी को सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए कुलपति डाॅ पीताम्बर प्रसाद ध्यानी ने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बिताए कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। श्री दरबार साहिब के आशीर्वाद से ही उन्हें एसजीआआर विश्वविद्यालय के कुलपति बनने का सौभाग्य व सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने श्री दरबार साहिब के प्रति अपनी आस्था व कृतज्ञता को दोहराते हुए श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का भावभरे शब्दों में आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि श्री दरबार साहिब के आशीर्वाद से वे यहां पर जो कुछ भी अनुभव प्राप्त कर पाएं है, उन्हीं अनुभवों को आगे ले जाकर वे अपनी अगली कर्मभूमि में आत्मसात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *