देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नार्थ ब्लाक तृतीय तल में आज ए0आर0टी0 सैन्टर का उद्घाटन किया गया।
ए0आर0टी0 सैन्टर का उद्घाटन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅं0 अनिल कुमार मेहता, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅं0 अनिल कुमार धवन व मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅं0 अमित वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर ए0आर0टी0 सैन्टर की प्रभारी डाॅं0 तरनप्रीत कौर ने जानकारी दी कि आज विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर के अवसर पर इस एंटी रेट्रो वायरल थैरेपी (ए0आर0टी0) सैन्टर का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि एच0आई0वी0 एड्स मानव समाज के सामने चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस सैन्टर में एच0आई0वी सक्रमित मरीजों को निःशुल्क दवाईयाॅं व उपचार दिया जायेगा। कोई भी एच0आई0वी0 पाॅंजिटिव व्यक्ति इस सैन्टर में अपना पंजीकरण करवा सी0डी0 4 काउंट व वायरल लोड टेस्ट करवा सकता है जिससे शरीर में वायरस की मात्रा पता चले। इसके साथ ही नियमित रूप से ए0आर0टी0 दवाईयाॅं भी मिलेंगी जो एच0आई0वी0 से लड़ने में मदद करेंगी। डाॅं0 तरनप्रीत कौर ने जानकारी दी कि यह सैन्टर उत्तराखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से स्थापित किया गया है।