सस्ता गल्ला की दुकानों पर 31 मार्च तक मैन्युअल खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ करने के आदेश

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों पर बायोमैट्रिक के माध्यम से वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न को दिनांक 31 मार्च, 2020 तक निषिद्ध करते हुए मैन्युअल खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ किए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून को बायोमैट्रिक के स्थान मैन्युअल खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *