सांसद भट्ट ने सीएम बदले जाने की संभावनाओं से किया इंकार

खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले में पहुंचे नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट
खटीमा/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सीएम को बदले जाने की संभावनाओं से नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट साफ इंकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जो भाजपा का अध्यक्ष बनेगा उसके नेतृत्व में संगठन मजबूत बनाने के साथ ही 2022 विजय किया जाएगा।
उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले में पहुंचे नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने पत्रकारों से साफ कहा कि वर्तमान में कोई मुख्यमंत्री नही बदले जा रहे है। प्रदेश में बेहतर काम हो रहे है। सीएम को बदलने की बात महज अफवाह है। अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि 16 जनवरी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है जो भी अध्यक्ष चुनकर आएगा उसके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। साथ ही 2022 में पार्टी को बहुमत दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इस दौरान जहां उन्होंने मंत्री पद का नाम तय करने का अधिकार सीएम के पास होने की बात कही। इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट ने उत्तरायणी कौतिक मेले में शिरकत की जहां उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। सांसद भट्ट ने पहाड़ी गीत गाकर उत्तरायणी पर्व की बधाई दी और इस उत्तराखंड के लोक पर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात की।
इस दौरान खटीमा विधायक पुष्कर धामी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *