सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत उप्र रवाना, हरियाणा में भी करेंगे प्रचार

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज लखनऊ रवाना हुए। जहां श्री रावत का दो जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वही उसके बाद वे 5 और 6 मई को हरियाणा के दौरे पर रहेगें जहां वे 6 जनसभाओं तथा एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आज लखनऊ के मोहनलाल गंज लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर और उसके बाद लखनऊ में लोकसभा प्रत्याशी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री रावत 5 व 6 मई को हरियाणा दौरे पर रहेंगे। श्री रावत 5 मई को फरीदाबादए गुरूग्रामए व रोहतक में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 6 मई को अम्बालाए कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। इसी दिन श्री रावत दोपहर में अम्बाला कैंट में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
डाॅ. देवेन्द्र भसीन के अनुसार मुख्यमंत्री श्री रावत के अन्य प्रदेशों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं जहां उनके कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। इससे पूर्व श्री रावत उप्र, दिल्ली, हरियाणा व चण्डीगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में सहभागिता कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *