सीएम से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति देहरादून के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के संकल्प व शपथ के सम्बन्ध में हस्ताक्षर किया गया बैनर भेंट किया तथा उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति द्वारा पर्यावरण सरंक्षण व वृक्षारोपण के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की प्रंशसा करते हुए प्रतिनिधमण्डल से राज्य में अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *