सीएम 2 को इस समय पर करेंगे जनता से भेंट

देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार 2 जुलाई को पूर्वाह्न 09.30 से 11 बजे तक मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आम जनता से भेंट करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के विशेषकार्याधिकारी जे.सी. खुल्बे ने दी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक कौलदास के निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक श्री कौलदास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्व. कौलदास को समाज सेवी, कुशल राजनीतिज्ञ तथा समाज के सुख दुःख का साथी बताते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *