सुमाड़ी में ही बनाया जाएगा एन०आई०टी० का स्थाई कैंपस

नई दिल्ली/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्रीनगर एन०आई०टी० को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली शास्त्री भवन में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात की, इस दौरान काफी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि एन०आई०टी० का स्थाई कैंपस सुमाड़ी में ही बनाया जाएगा। सिंतबर माह तक इसका शिलान्यास कर दिया जाएगा। वहीं इस वर्ष से एडमिशन श्रीनगर में ही होंगे। जल्द जयपुर शिफ्ट हुए छात्र-छात्राओं को वापस श्रीनगर बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *