सैनिटाइजर का किया गया छिड़काव

हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण घरों में ना फैले, इसको देखते हुए गली, मोहल्लों में छिड़का जा रहा  है सैनिटाइजर। ऐसे हालातों को देखते हुए नगर निगम द्वारा उनके सभी कर्मचारी दिन- रात साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। शहर के सभी क्षेत्रों मैं हर तरह से लोगों को साफ सफाई संबंधी सुविधाएं दी जा रही हैं। हरिद्वार शहर के सभी गली, मोहल्लों से कूड़ा-करकट प्रत्येक दिन उठाकर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी हरिद्वार क्षेत्र की जनता को संक्रमण से  बचाया जा सके। आज फिर दोबारा पर्यावरण पर्यवेक्षक नगर निगम हवलदार सुदर्शन सिंह से क्षेत्र की जनता ने आग्रह किया, जिस पर हवलदार सुदर्शन सिंह व उनकी टीम के कर्मचारी राहुल, संजीत, जयकुमार सभी की सहायता से ब्रह्मपुरी क्षेत्र मैं दूधाधारी मंदिर से लेकर पानी की टंकी वा उसके आसपास के सभी घरों के दरवाजे एवं खिड़कियों पर सैनिटाइजर का  छिड़काव किया  गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *