प्रदेश की 3 ग्राम पंचायत को उत्तम कार्य के लिए दिया गया पुरस्कार, पंचायत सदस्यों ने सुना पीएम का संबोधन देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रातः 11 से 12 बजे तक दिए गए संबोधन को सभी प्रधान ग्राम, पंचायत सदस्य गण ,क्षेत्र पंचायत सदस्य,तथा जिला पंचायत सदस्य एवं कार्मिकों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार यथासंभव पंचायत घरों में, पंचायत आंगन में और अपने घरों में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुुना गया। इस संबंध में ई पंचायत के अंतर्गत ई- ग्राम स्वराज एप्लीकेशन का भी आरंभ किया गया। तथा पंचायत राज विभाग, राजस्व विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वाधान, में स्वामित्व नामक योजना की लांचिंग की गई। उक्त योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अभी आठ प्रदेशों में लागू किया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड को भी सम्मिलित किया गया है उक्त योजना के अंतर्गत ग्राम में भूमि ड्रोन आधारित सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके साथ यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की 3 ग्राम पंचायतों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने के लिए पुरस्कार दिया गया जिसमें जनपद देहरादून की विकास खंड विकास नगर ग्राम पंचायत केदारावाला इसमे शामिल है जिसे जीपीडीपी में सराहनीय कार्य करने के फल स्वरुप ₹500000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आज के इस गरिमामय संबोधन को सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानों द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों द्वारा सुना गया एवं भविष्य में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए उद्बोधन पर काम करने का प्रयास करेंगे अधिकारियों के रूप में भी राजस्व विभाग पंचायत विभाग विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया तथा विकासखंड के विकासनगर की ग्राम पंचायत केदारावाला को पुरस्कार मिलने पर ग्राम पंचायत केदारावाला में खुशी जाहिर की गई तथा एक सूक्ष्म समारोह भी आयोजित किया गया जिसे लाकडाउन की अवधि में सोशल डिस्टेंडिंग का पूर्ण पालन करते हुए ग्राम पंचायत केदारावाला की वर्तमान प्रधान को एवं ग्राम पंचायत सदस्य को ग्रामीणों द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को पंचायती राज दिवस की बधाइयां दी अन्य विभागों की ओर से भी विभागीय अधिकारियों को बधाइयां प्राप्त प्राप्त हुई है