अस्थि विसर्जन के अवसर पर CM रावत रहे मौजूद
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अरूण जेटली की अस्थियां सोमवार को ब्रह्मकुण्ड, हरिद्वार में विसर्जित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी अस्थि विसर्जन के अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने स्व. जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया।
स्व0 जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने धार्मिक रीति के साथ अपने पिता की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, डॉ0 हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री धन सिंह रावत, विधायक श्री यतीश्वरानंद, श्री देशराज कर्णवाल, श्री पुष्कर सिंह धामी, श्री आदेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री अजय भट्ट तथा जनमानस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।