हरेला किसी क्षेत्र या दल का नहीं पूरे राज्य का पर्व: धस्माना

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मंगला देवी इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूर्य कांत धस्माना ने आज ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कालेज प्रांगण में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं व स्कूल के बच्चों के साथ फलदार वृक्षों का रोपण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम “हरा भरा हो राज्य हमारा “में बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि हरेला पर्व आज किसी क्षेत्र या दल का नहीं बल्कि पूरे राज्य का पर्व बन चुका है ,आज देश और दुनिया में पर्यावरणीय संतुलन को बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम वनों की रक्षा करने के साथ साथ लगातार बंजर होती जा रही भूमि को हरा भरा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें व रोपित किये गए वृक्षों को सुरक्षित रख उनका पालन पोषण भी करें। श्री धस्माना ने कहा कि धरती को हरा भरा रखने व उसकी उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए धरती पर कूड़े का भार भी नियंत्रित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज कूड़े के प्रबंधन व रिसाइकिल करने के बहुत सारे वैज्ञानिक तरीके इज़ाद हो चुके हैं किंतु  कूड़े के बारे में आम नागरिकों को जागरूक हो कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक लोकेश बहुगुणा ने कहा कि हरेला पर्व पूरे राज्य का पर्व बन गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गायत्री रावत ने श्री धस्माना व श्री बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल के प्रबंध तंत्र द्वारा लगातार स्कूल की प्रगति के लिए सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री एसपी बहुगुणा श्री राजेश नन्दा श्री प्रभात रावत श्री महेश जोशी आदि सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *