होली आपसी सौहार्द, भाईचारे, विश्वास व पवित्रता का पर्व: BJP अध्यक्ष

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने होली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री भगत ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सौहार्द, भाईचारे, विश्वास व पवित्रता का पर्व है। यह अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्यकी जीत का संदेश देने वाला पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि यह रंगोत्सव प्रदेश के जन-जन के जीवन में खुशियों, समृद्वि व उल्लास के रंग भरे, ऐसी कामना हैं।उन्होंने अपील की कि हम होली पर्व को और उल्लासमय बनायें और हमारेहाव-भाव से केवल सौहार्द प्रदर्षित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *