108 आपातकालीन सेवा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

देहरादून। ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के चन्दर नगर स्थित मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक, डॉं. अर्चना श्रीवास्तव एवं सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून ने ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के प्रागंण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है एंव हम सभी को छोटी-छोटी बातों को घ्यान में रखते हुए सदैव पर्यावरण की सुरक्षा हेतु आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक धरती पर पर्यावरण सुरक्षित है तभी तक मानव जीवन भी सुरक्षित है। दूशित पर्यावरण के रहते स्वस्थ्य मानव जीवन की कल्पना करना असम्भव है।
108 आपातकालीन सेवा उत्तराखण्ड के राज्य प्रभारी मनीश टिंकू ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पुश्पगुच्छ भेंट किये तथा 108 सेवा एवं खुशियों सवारी योजना की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने षीघ्र ही 108 आपातकालीन सेवा के बेडे. में 61 नई एम्बुलेंस वाहनो को जोडे़ जाने की बात दोहरायी। समारोह में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिहं तथा 108 आपातकालीन सेवा की ओर से प्रवीन शिन्दे, हमेश सक्सेना, सुबोध नौटियाल, सुघीर बिजलवान, मोहन राणा, केरन, सूरज, राकेष रावत, पूनम, महेश, कोमल, अदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *