15 अगस्त को बंद रहेगी देशी/विदेशी मदिरा की दुकानें

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर ने जनपद के समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं बीयर फुटकर दुकान को 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्णतया बन्द रखने के आदेश दिये हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, जिला आबकारी अधिकारी, समस्त आबकारी निरीक्षकों को आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दियें हैं। उन्होंने वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों/थानाध्यक्षों को जनपद में मदिरा दुकानों की बन्दी एवं अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *