16 को किया जाएगा स्वच्छता रथ का शुभारंभ

Garhwalkavikas.com, देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 सितम्बर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम जनपद स्तर पर चलाया जाना है। जिसके तहत जनसमुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता रथ तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर 2021 को प्रातः 10ः30 बजे स्वच्छता रथ का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा विकासभवन से हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा। यह जानकारी यहां जारी एक बयान में दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *