1738 पोलिंग पार्टियां 10 अप्रैल को करेंगी प्रस्थान : जिला निर्वाचन अधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया जनपद अवस्थित  10 विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्र के 1797 मतदेय स्थलों में से 15-चकराता (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की कवेल 59 पोलिंग पार्टियां आज अपने गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर चुकी हैं तथा जनपद की शेष 1738 पोलिंग पार्टियां 10 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से अपने-अपने मतदये स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के उपरान्त 11 अपै्रल को मध्यरात्रि से पोलिंग पार्टियां सील्ड ईवीएम और वीवीपैट व निर्वाचन अभिलेख लेकर महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज, रायपुर पंहुचना शुरू हो जायेंगी, जिन्हें सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सील्ड ईवीएम और वीवीपैट व निर्वाचन अभिलेख  प्राप्त कर ब्वायज हास्टल में स्थापित अपने स्ट्रांगरूम में व सील्ड निर्वाचन अभिलेखों को मल्टी परपज हाल में स्थापित स्ट्रांगरूम में रखे जायेंगे। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  की सील्ड ईवीएम और वीवीपैट व निर्वाचन अभिलेख जमा किये जायेंगे, वैसे-वैसे सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अपने-अपने स्ट्रांगरूम सील कर दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि केवल 15-चकराता (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की कुछ दूरस्थ पोलिंग पार्टियों द्वारा 12 अप्रैल की देर सांय तक सील्ड ईवीएम और वीवीपैट व निर्वाचन अभिलेख जमा करायेंगे, जिसके तुरन्त पश्चात सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग  अधिकारी द्वारा अपना स्ट्रांगरूम तत्काल सील कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र एवं 05 हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे 11 व 12 अपै्रल 2019 को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में स्ट्रांगरूम की सीलिंग के दौरान स्वयं उपस्थित रहते अथवा निर्वाचन अभिकर्ता को अनिवार्यतः भेजें।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि जनपद की समस्त 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की 1738 पोलिंग पार्टियां 10 अप्रैल को अपने मतदान स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी,  जिस हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में स्थापित स्ट्रांगरूम को 10 अपै्रल को प्रातः 6 बजे खोला जाना है। उनहोंने  01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र एवं 05 हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि 10 अप्रैल को प्रातः 6 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में स्ट्रांगरूम खोले जाने के दौरान स्वयं उपस्थित रहनेे अथवा निर्वाचन अभिकर्ता को अनिवार्यतः भेजने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *