देहरादून, ( गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्य में कोरोना के मरीजो की संख्या में इजाफा हो गया हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 4 और मरीजो में कोरोना की पुष्टि होने की बात कही गयी हैं। ये चारो मामले उधमसिंह नगर में सामने आये हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 67 हो गयी हैं। हेल्थ बुलेटिन में 46 कोरोना मरीजो के ठीक होने की बात भी कही गयी हैं। आज एक और कोरोना मरीज के ठीक होने की बात भी इस रिपोर्ट में कहीं गयी है। 