2 हजार के नोट वापिस लेगा RBI, नोट बदलने की प्रक्रिया इस दिन से होगी शुरू

नई दिल्ली 19 मई। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही RBI ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

बताया जा रहा है कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया। आरबीआई ने 2000 रूपये के नोट के बारे में कहा है कि 2000 रूपये के नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। बैक में 30 सितंबर 2023 तक 2000 रूपये के नोट बदले जा सकेंगे।

*23 मई से बदले जा सकेंगे 2000 रूपये के नोट*

2000 रूपये के नोट 23 मई से बैंक खाते में में जमा करके या फिर किसी अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदले जा सकेंगे। नोट बदलने की यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होकर 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी। 30 सितंबर के बाद 2000 रूपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *