26 नवम्बर से चलाया जायेगा अभियान

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्यभर में राष्ट्रीय अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 26 नवम्बर 2019 से प्रारम्भ होकर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अपै्रल 2020 ‘समरसता दिवस‘ तक चलेगा।
अभियान के अन्तर्गत तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य शिक्षा, पंचायतीराज, खेल एवं युवा कल्याण, समाज कल्याण, शहरी विकास तथा सचिव विधानसभा द्वारा विभिन्न गतिविधियां, संचालित की जायेगी। इस दौरान समस्त विद्यालयों, स्कूल, कालेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं ग्राम सभाओं में शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा साथ ही निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद-विवाद, फिल्म प्रदर्शनी इत्यादि कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। इस कार्यक्रम में डिपार्टमेंन्ट आॅफ जस्टिस को नोडल विभाग बनाया गया है और मुख्य सचिव उत्तराखण्ड द्वारा सचिव शिक्षा को भी सभी पुस्तकों में संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों का एक पृष्ठ अवश्य लगवाने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *