उत्तराखण्ड के देवाल, जौनसार, चमोली सहित विभिन्न हिस्सों से पारंपरिक प्रस्तुति के लिए पहुंच रहीं हैं टोलियां
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। 28 दिसम्बर को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के आॅडिटोरियम में उत्तराखण्ड लोकसंस्कृति की महफिल सजेगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इस वर्ष उत्तराखण्ड के उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चमोली, देवाल, जौनसार, अलमोडा, चकरौता व देहरादून सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए टीमें पहुंच रहीं हैं। उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को अपने गायन से देश विदेश मंे प्रचारित-प्रसारित करने के लिए नरेन्द्र सिंह नेगी व कल्पना चैहान को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। वरिष्ठ आईएएस डाॅ आर0 मीनाक्षी सुन्दरम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की समन्वयक डाॅ मालविका कांडपाल ने दी।
28 दिसम्बर 2019 शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हमारी संस्कृति हमारी विरासत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है। डाॅ मालविका कांडपाल ने बताया कि श्री गुरु राम राय प्रबन्ध समिति ने इस वर्ष उभरते हुए युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया है। अगले वर्ष से इस कार्यक्रम को प्रतियोगिता के स्वरूप में किया जाएगा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पाण्डव नृत्य, बीर नृत्य, पिण्डर घाटी का लोकनृत्य, जौनसारी थाली नृत्य के साथ महासू देवता की वन्दना, हारुल नृत्य, पारंपरिक जौनसारी नृत्य, छपेली, थडिया, चैपला, तांदी नृत्य, कुमाऊं का छोलिया नृत्य, ढाक तलवार नृत्य सहित भांगडा गिद्दा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। इन नृत्यों की प्रस्तुति के लिए प्रोफेशनल कलाकार उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों से आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा उभरते हुए लोक कलाकारों को मंच पर गायन का अवसर प्राप्त होगा।