देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड वर्चुअल बाजार के तत्वावधान में आगामी 7 मार्च को द्रोणनगरी में महिलाओं की मोटर रैली का आयोजन किया गया है। यह जानकारी संगठन से जुड़ी पूजा द्विवेदी ने पत्रकारां से बातचीत के दौरान दी।
पूजा द्विवेदी ने बताया कि उक्त तिथि को आयोजित होने वाली मोटर रैली प्रातः 11 बजे महेन्द्र ग्राउंड (गढ़ी कैंट) से शुरू होगी, जो दून स्कूल, चकराता रोड़, घंटाघर, राजपुर रोड़, साई मंदिर से होते हुए सहस्त्रधारा पहुंचकर सम्पन्न होगी। रैली के दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर चेक पोस्ट बनाएं जाएंगे, जहां से रैली में शामिल प्रतिभागी को किसी न किसी रूप में टोकन दिया जाएगा। उन्होंने रैली को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जा सके। रैली में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले प्रतियोगी को ट्राफी के साथ गिफ्त हैम्पर दिया जाएगा। संगठन से जुड़ी अन्य नेत्री ऋचा कर्णवाल का कहना था कि मोटर रैली में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के वाहन की आरसी, डीएल, इंश्योरेंस आदि को जांचकर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संगठन द्वारा किये जा रहे अन्य क्रिया-कलापों से भी अवगत कराया। पत्रकार वार्ता में ज्योति डोवल भी मौजूद रही।