अ.भा. अग्रवाल सभा ने विस अध्यक्ष का किया सम्मान

गढ़वाल का विकास न्यूज, ऋषिकेश। अखिल भारतीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आज गंगा विहार स्थित उनके निजी आवास पर सम्मान किया।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा है कि उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष ने अग्रवाल समाज का मस्तक ऊंचा किया है उन्होंने कहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल जी द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए गए साथ ही उत्तराखंड प्रदेश में आम जरूरतमंद व्यक्ति तक अध्यक्ष विधानसभा विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई । श्री गर्ग ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हजारों जरूरतमंद लोगों को राशन, भोजन किट, मास्क एवं सैनिटाइजर भी पहुंचाए गए।

श्री गर्ग ने कहा है कि 17 जुलाई को अग्रोहा धाम हरियाणा में कुल देवी लक्ष्मी के मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर भी विधानसभा अध्यक्ष को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया है।इसी निमित्त आज राष्ट्रीय अग्रवाल सभा द्वारा श्री अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अग्रवाल सभा के तमाम सदस्यों का अपने आवास पर स्वागत किया उन्होंने अग्रवाल समाज द्वारा सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के केंद्रीय संगठन मंत्री लेखराज अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, रोशन लाल अग्रवाल आदि सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *