देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा शिविर कार्यालय C20 टर्नर रोड पर किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई l सेवादल के प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण ही आज किसानों को 50 दिन हो गए आंदोलन करते हुए, देश में केंद्र सरकार के कारण आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है और साथ ही यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कानूनों पर अंतरिम रोक लगा कर एक सराहनीय काम किया है, जनता की आवाज से ऊपर कोई नहीं है आज देश का अन्नदाता सड़कों पर है इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। इस मौके पर प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, महानगर सचिव अशोक मल्होत्रा, सतनाम सिंह, अकरम , संयुक्त सचिव विनीत कुमार, उमेश यादव ,नरेंद्र सूद, वार्ड 78 के उपाध्यक्ष रामजीलाल, रामशरण, नीरज पाल, शाहबाज खान ,आशीष सिंह, ब्रह्मपाल, जोगा सिंह , शांति देवी आदि उपस्थित थे l