देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा भाजपा के मंत्री मदन कौशिक को बहस के लिए ललकारे जाने पर मुन्ना सिंह चौहान का यह कहना कि आम आदमी पार्टी के नेता बहस के लायक नहीं पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 4 साल से मंत्री पद को लालायित एवं बीजेपी में अपनी जमीन तलाश रहे मुन्ना सिंह चौहान इस लायक नहीं है कि वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई बयान दे सकें या उनके सामने खड़े भी हो सके। उन्होंने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए हल्की बयानबाजी कर रहे हैं यह उन को शोभा नहीं देता यदि उन्हें कुछ बोलना ही था तो वह डिबेट में आकर अपनी बात को रखते। उन्होंने khaहमने तो त्रिवेंद्र सरकार के सभी नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए कहा था श्री आनंद ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छा है की राज्य की सरकार अपने किए गए जनहित के कार्यों की चर्चा मीडिया एवं जनता से करें उन्होंने कहा यह समझ नहीं आ रहा कि प्रदेश की सरकार अपना पक्ष रखने से क्यों भाग रही है उन्होंने मदन कौशिक पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो मदन कौशिक ने चुनौती स्वीकारी और बाद में मैदान छोड़कर भाग गए उन्होंने मुन्ना सिंह चौहान को नसीहत दी की जनता अब जागरूक हो चुकी है सरकार जनता के हित में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखें नहीं तो उन्हें भी 2022 में मैदान छोड़कर भागना पड़ेगा क्योंकि जनता अब काम की राजनीति चाहती है जुमलो कि नहीं।