आप की रोजगार गारंटी योजना का दूसरा चरण 20 से, हरिद्वार से होगी शुरुआत, ये रहेगा कार्यक्रम

Garhwalkavikas.com, देहरादून। आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा का दूसरा चरण 20 अक्टूबर से हरिद्वार जिले से शुरु होगा, जिसकी आप पार्टी ने पूरी तैयारियां कर ली है। इससे पहले कुंमाऊ की 9 विधानसभाओं में आप पार्टी की पहले चरण की ये यात्रा सफल रही, जिसमें हजारों युवाओं ने पार्टी की इस यात्रा को अपना समर्थन दिया । वहीं दूसरे चरण की शुरुआत कर्नल कोठियाल कल हरिद्वार जिले से करेंगे ,जो 20 अक्टूबर से शुरु होकर 24 अक्टूबर को पिरान कलियर में समाप्त होगी।

रोजगार गारंटी यात्रा कार्य्रकम

20 अक्टूबर

खानपुर

21 अक्टूबर

मंगलौर

ज्वालापुर

22 अक्टूबर

रुडकी

ऋषिकेश

23 अक्टूबर

भगवानपुर

हरिद्वार ग्रामीण

24 अक्टूबर

रानीपुर

पिरान कलियर

आप के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओं को सरकार बनने पर 6 घोषणाएं पूरी करने का वादा किया है। इन्हीं घोषणाओं को जन जन और प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने और इस अभियान से युवाओं को जोडने के लिए आप पार्टी द्वारा अब दूसरे चरण की यात्रा हरिद्वार जिले से शुरु हो रही है। प्रदेश की सभी विधानसभों में यह यात्रा आयोजित की जाएगी ,जिसमें कई जनसभाएं भी आयोजित होंगी और युवाओं को रोजगार गारंटी अभियान के बारे में बताया जाएगा।

रोजगार गारंटी यात्रा का मुख्य मकसद प्रदेश के युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें हर हाल में रोजगार मुहैया करवाना है। इसके साथ इस अभियान से जोडते हुए उनके पंजीकरण भी करवाए जा रहे हैं ,ताकि आप पार्टी की सरकार बनते ही ,उनको सभी सुविधाएं मिल सकें।

वहीं इस यात्रा की शुरुआत से पहले हरिद्वार पहुंचकर आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने राज्य पुननिर्माण और आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए संकल्प दोहराते हुए मां गंगा का आशिर्वाद लिया था। इसके बाद उन्होंने महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी सहित संत समाज के लोगों से भी मुलाकात की और सभी का आशिर्वाद लिया था और प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने और कर्नल कोठियाल को आगामी मुख्यमंत्री बनने के लिए संत समाज समेत महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी जी ने उन्हें अपना आशिर्वाद भी दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *