देहरादून 4 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने भूरा चौक धर्मपुर रोड में केंद्र सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन के बीच पुतला फूंका।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के कंजावाला क्षेत्र में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को कुछ वहशी दरिंदों ने जिस तरह से एक बेटी को अपनी गाड़ी के टायर पर फंसा करके 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीट कर उसकी हत्या करके उसे सड़क पर छोड़ दिया, वह अपने आप में एक जघन्य अपराध है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों को धमकाने का काम कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी के राज में अफसरशाही हावी हो रखी है। इतना ही नहीं भाजपा के नेता व मंत्री सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का शोषण कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन अपराधियों को अपनी शरण में ले कर उन्हें बचाने का काम करते हैं। इधर केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर सिर्फ अपने लोगों को संरक्षण देकर अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का कुकर्म करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शोषण उनकी हत्या करना बीजेपी के नेताओं का कार्यशैली में शुमार हो चुका है एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हैं दूसरी तरफ आज बेटियों की हत्या सरेआम सड़कों पर हो रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर पी रतूड़ी, उमा सिसोदिया, कमलेश रमन, विपिन खन्ना, सुधा पटवाल, डा शोएब अंसारी, अशोक सेमवाल, हरकिशन सिंह, सुशील सैनी, नासिर खान, सुदेश चौरसिया , सुमित, अर्शी, भजन सिंह, शैलेश तिवारी, राजीव तोमर, जगदीश कांडपाल, आदि मौजूद रहे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in