भाजपा की जीरो टॉलरेंस का पर्दाफाश : आप
देहरादून 15 नवंबर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।आप कार्यकर्ताओं ने आज डॉ आरपी रतूड़ी और उमा सिसोदिया के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला नारेबाजी के बीच फूंका।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता आज आराघर चौक के समीप एकत्र हुए, जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष डॉ आर पी रतूड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान में कर दी है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि अधिकारियों के साथ-साथ सफेदपोश भी कमीशन ले रहे हैं क्योंकि वर्तमान में सरकार भारतीय जनता पार्टी की है इसलिए यह सरकार कमीशन खोर है।
इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है उन्होंने कहा हाल ही में हुए कई घटनाक्रम इस बात की पुष्टि भी करते हैं उन्होंने कहा राज्य सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा पूरी तरह से बेबुनियाद है क्योंकि भाजपा के नेता ही महिलाओं का चीर हरण कर रहे हैं उन्होंने कहा उत्तराखंड महिला प्रमुख प्रदेश है परंतु भारतीय जनता पार्टी ने इस पर बट्टा लगाया है ।
इस मौके पर गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को लेकर जो बात स्वीकार की है वह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ जुमले देना जानती है सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा है भाजपा को केवल भाजपा के नेताओं का ही पेट भरना है इसलिए उत्तराखंड में आए दिन सड़कें पुल आदि गिरते रहते हैं क्योंकि सभी निर्माण कार्यों में भाजपा कमीशन लेती है जिससे की कार्य की गुणवत्ता निम्न कोटि की रहती है ।
इस दौरान हिम्मत सिंह बिष्ट, डीके पाल, रविंद्र सिंह आनंद, नासिर खान, विपिन खन्ना, कमलेश रमन ,प्यारा सिंह अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल, विपिन नेगी, तोमर जी, गौरव कपूर, बलवंत पवार, ऋत्विक बहुगुणा, आयुष, मुन्ना, अदनान ,दानिश, शाकिर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in