आपदा से हुए नुकसान का किया जा रहा आकलन: CM धामी

Garhwalkavikas.com, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हाल ही में प्रदेश में आयी देवी आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद आपदा से हुए नुकसान का आगणन तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह ने प्रदेश को आपदा से नुकसान में पूरी मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने आपदा पीडितों की मदद के लिये राज्य सरकार को आर्थिक सहयोग के साथ ही अन्य आवश्यक मदद के लिये उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्रियों का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *