आयुष्मान कार्ड कैम्प का किया गया आयोजन

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। आम जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इस बात को दृष्टिगत रखते हुए युवा नेता एवं समाज सेवी  गौरव खंडेलवाल के विशेष सहयोग से दून महिला शक्ति ट्रस्ट द्वारा भगत सिह कॉलोनी में आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया।

इस मौके पर करीब 600 आयुष्मान कार्ड बनाये गए तथा स्लम एरिया के लोगो को सरकार की आयुष्मान योजना से जोड़ा गया। कैम्प में दून महिला शक्ति ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि ट्रस्ट निरंतर अपने कार्यो को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि दून महिला शक्ति ट्रस्ट की पूरी टीम युवा नेता एवं समाज सेवी गौरव खण्डेलवाल का ह्रदय से धन्यवाद करती है जिन्होंने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्टी तसनीमा कौसर, कोषाध्यक्ष अनिता भट्ट, सचिव ईशा गुरुंग, आई0 टी0 इंचार्ज प्रियंका परासर, मार्केटिंग मैनेजर किरन पाल, कुरेशिया इंचार्ज रेशमा कुरेशी, सदस्य रेशमा, सदस्य चंदा सिंह, आनंद, किशोर सिंह, अनिरुद्ध भट्ट के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। ट्रस्टी तसनीमा कौसर एवं गौरव खंडेलवाल का कहना है कि आगे भी निरंतर जनसेवा का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *