अजेंद्र अजय जोशीमठ में राहत व पुनर्वास कार्यों के पर्यवेक्षण को CM के विशेष प्रतिनिधि नामित

देहरादून 20 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। जोशीमठ में राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय को अपना विशेष प्रतिनिधि नामित किया है। अजेन्द्र अजय प्रति दिन मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *