
देहरादून 30 अप्रैल, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।ऐनलडेल पब्लिक हाई स्कूल, सेवक आश्रम रोड में आज प्रधान मंत्री नरेन्दर मोदी की 100 वीं मन की बात को सुनने के लिए विधार्थियों एवं स्टॉफ ने भागीदारी की।
स्कूल में सभी ने प्रधान मंत्री माननीय नरेन्दर मोदी जी की मन की बात को ध्यान पूर्वक सुना तथा उसे अपने जीवन में अनुकरण करने की प्रेरणा ली। प्रधानाचार्य जी एस आनन्द तथा समस्त अध्यापक, अधियापिकाओं द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्दर मोदी जी के मन की बात मन से सुनी और उनके द्वारा मार्ग पर चलने को आत्मसात करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी एस आनन्द, भरत सिंह रावत, अधियापिकायें मेघा सिंह, अंजना सिंह, हेमवती नैथानी, एम कुंवर, संध्या, प्रतिमा, अलोक शालिनी, प्रीत, एवं सौरव, रविंदर तथा विद्यार्थी उपस्थिति थे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in