अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के उत्तराखंड अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के उत्तराखंड अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान गौरव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश के हित और जनता से जुड़े मुद्दों को वर्तमान परिस्थितियों में प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाने के साथ ही प्रदेश के विकास और जनहित के लिए सकारात्मक संवाद भी जारी रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *