
– सरकारी स्कूलों में बच्चों के जीवन कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से भारती फाउंडेशन ने राज्य शिक्षा विभागों के साथ सहभागिता की
देहरादून 12 जुलाई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। भारती फाउंडेशन, भारती एंटरप्राइजेज की लोकोपकारी संस्था ने अपने शैक्षणिक प्रोग्रामों द्वारा उत्तराखंड के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों सहित भारत के 20 लाख से अधिक अल्प-सुविधा प्राप्त बच्चों के जीवन को सार्थक रूप से प्रभावित किया। फाउंडेशन बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा और समग्र विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए गहन रूप से कार्य कर रहा है।
भारती फाउंडेशन का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें सकारात्मकता और सद्भावना के नैतिक मूल्यों का समावेश करना है। सत्य भारती स्कूल और सरकार के साथ सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम और लार्ज स्केल इनिशिएटिव के माध्यम से सरकार के साथ जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। ये विलक्षण प्रोग्राम स्कूलों को जीवंत शिक्षण स्थानों में बदल देते हैं, जिससे बच्चों को शैक्षणिक, पाठ्येतर गतिविधियों और जीवन कौशल में समग्र रूप से विकसित होने में सक्षम बनाया जाता है।
भारती फाउंडेशन की चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, ममता सैकिया ने कहा, “हम शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण भारत में बच्चों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस गौरवमयी क्षण में, मैं अपने हितधारकों और समुदाय के सदस्यों का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच प्रदान करने में हमारी मदद और समर्थन किया है। हम उनके हार्दिक आभारी हैं और हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे एवं शिक्षा में नवोन्मेष व सर्वांगी परिवर्तन लाएंगे।