बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में सांकेतिक उपवास पर बैठे कांग्रेसी

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सांकेतिक उपवास पर बैठे। कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में आयोजित इस सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार इस कोविड 19 महामारी के दौरान प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने सरकार पर स्वास्थ्य सुविधा के मामलें में कोरे दावे करने का आरोप भी लगाया। सांकेतिक उपवास में पूर्व विधायक राजकुमार, देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर व अन्य काँग्रेसजन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *