बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद का BKTC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

– विवाद करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर की जायेगी कार्यवाई: हेमंत द्विवेदी,

– मर्यादित ढ़ग से निर्धारित स्थान पर ही खींचे फोटो

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद के संबंध में सोशल मीडिया पर वाइरल पोस्टों का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अमर्यादित व्यवहार करनेवाले शरारती तत्वों की पहचान कर उन पर कार्यवाई की जायेगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में मंदिर के 50 मीटर के दायरे में फोटोग्राफी तथा किसी तरह की वीडियोग्राफी एवं रील बनाना वर्जित है इस संबंध में बीकेटीसी द्वारा सूचनापट लगाये गये है तथा मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से भी सूचना प्रसारित की जाती है।

श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार के ठीक आगे सीढ़ियों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने के बजाय तीर्थयात्रियों से अपील है कि सिंह द्वार के आगे निर्धारित खुले परिसर में फोटो खिंचवायें। तीर्थयात्रियों से अपील की है कि धामों की गरिमा बनाये रखें इस तरह का व्यवहार करने से आम जनमानस में गलत संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *