देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जनपद के गढ़ी कैण्ट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में कोरोना का मामला सामने आने का पता लगने के बाद मंदिर को बंद करा दिया गया हैं। पुलिस का कहना है कि कोरोना किसे हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं है, लेकिन मंदिर प्रबंधन के कहने पर मंदिर को बंद करा दिया गया है। बताया जाता हैं कि बीती रात यहां पर कोरोना का मामला सामने आने की चर्चा थी, जिसके बाद रात में ही मंदिर को बंद करा दिया गया था। इतना ही नही मंदिर के आसपास के बाजार को भी पूरी तरह से बंद कराया गया है। बता दें कि टपकेश्वर महादेव में लोगो की भारी आस्था है जिस कारण दूर-दूर से श्रद्धालुओं के यहां आने का सिलसिला लगा रहता है। बताया जाता हैं कि अभी तीन दिन तक मंदिर बंद रहेगा। मौके पर पुलिस को भी तैनात किया गया है।