Garhwalkavikas.com, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने बारिश के चलते जन हानि पर दुःख जताते हुए कार्यकर्ताओ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और कहा कि सेवा कार्यों में कोई कमी न रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने पौड़ी, टिहरी उत्तरकाशी सहित कई जिलों में वरिष्ठ पदधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और स्तिथि की जानकारी ली। श्री कौशिक ने कहा कि संगठन के सभी जिलों में कोरोना काल से ही कॉल सेंटर स्थापित है और सभी पदाधिकारी प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदो की मदद में जुटे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओ ने हर जरुरतमन्द तक भोजन,राशन और जरुरी सामान उपलब्ध कराया उसी तरह से स्थिति पर नज़र रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी खुद जिलाधिक़ारियो से बात कर फीड बैक ले रहे है और सरकार पूरी मुस्तेदी से राहत कार्यों पर नज़र रखे हुए हैं।