देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बरसात के बाद रिवर ट्रेनिंग की व्यवस्था करायी जाए। इससे निर्माण करने वाली संस्थाओं को निर्माण सामग्री उपलब्ध होने के साथ ही राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी, इससे नदियों का जल स्तर भी बढ़ेगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रोड कटिंग से पूरी माइनिंग रॉयल्टी प्राप्त हो। उसके लिए जिलाधिकारी जॉइंट वेरिफिकेशन की भी व्यवस्था करायें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जिलाधिकारियों को ऑलवेदर रोड़ की समीक्षा के दौरान दिये।