देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण एवं इस प्रकार की अन्य चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में ई-आफिस प्रणाली कारगर सिद्ध होगी तथा इस व्यवस्था से शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व तत्परता के साथ समयबद्ध कार्य सम्पादित करने की प्रणाली स्थापित होगी। जिलाधिकारी ने कहा जन मानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं शासकीय कार्यों को अविलम्ब सम्पादित करने के उद्देश्य से ई-कलेक्टेªट बनाने हेतु कार्य गतिमान है। ई-आफिस से जुड़े एच.आर.एम.एस (ह्यूमैन रिसोर्स मैनजमेंट सिस्टम), रिकार्ड मैनेजमेंट, फील्ड इन्सपेक्सन, आॅनलाईन मैनेजमेंट, ई-फाईलिंग सिस्टम के कार्यों का तेजी से 15 अगस्त तक आॅनलाईन सिस्टम डेवलपमेंट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 219 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 252 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 153 व्यक्ति गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 21 मोबाईल वैन के माध्यम से 156 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 10 ली0, भरत विहार लेन न0 4 में 15 ली0, भागीरथी पुरम में 10 ली0, रेलवे कालोनी मे 10 ली0, गीता नगर गली न.01 में 15 ली0, आवास विकास कालोनी में 10 ली0, वीरपुर खुर्द्ध ऋषिकेश में 10 ली0 नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 10 ली0, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, चमनविहार में 15 ली0, कंलिगा कालोनी में 10 ली0, पूर्वी पटेलनगर में 10ली0, खुड़़बुड़ा में 10 ली0, राम विहार बल्लपुर में 10 ली0, सहित कुल 155 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत 150 अन्नपूर्णा किट वितरित की गयी।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा सिडकुल आईटी पार्क के 80 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 168 निराश्रित पशुओं जिसमें, 142 गौवंश एवं 26 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1798 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1392 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 19697 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 130 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 85.11 ल़ाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 42काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें 42 पास हेतु तथा 2 अन्य हेतु प्राप्त हुई।
लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज के कोरोना वाॅरियर-
कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
चैरिटी फार ह्यूमन काॅज गु्रप, देहरादून
श्री अंकुर जैन,
संस्थापक सदस्य,
लाॅक डाउन अवधि में जरूरतमंदो को भोजन पैकेट, खाद्य सामग्री, पशुओं हेतु पशुचारा वितरित कर, जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान किया।
कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से),
श्री अजयकान्त गैरोला,
फार्मासिस्ट,
राजकीय होम्योपैथिक हाॅस्पिटल कालसी, देहरादून
लाॅक डाउन अवधि में दिये गये दायित्वों का कुशल रूप से निर्वहन कर रहे हैं।