देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आप, उत्तराखंड ने कहा कि संदीप ने बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या की थी, जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि संदीप की आत्महत्या देवभूमि उत्तराखंड पर एक बड़ा कलंक हैं।
आप का कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में संदीप द्वारा यह बताया गया कि संदीप को यह नहीं लगता कि त्रिवेंद्र सरकार के रहते हुए उसे नौकरी मिल पाएगी, जिस कारण उसका जीवन बहुत विकट हो गया है और अब जीवन का निर्वाह नहीं कर पा रहा है जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगार संदीप की आत्महत्या के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में जो प्रवासी भाई आए हैं वह भी सरकार की ओर बड़ी मायूसी से देख रहे हैं लेकिन सरकार अपने झूठे वादों और योजनाओं को प्रचारित प्रसारित कर रही है।