भाजयुमों ने प्रदेश में लगाए 35 ब्लड डोनेशन कैम्प, एकत्र किया 2142 यूनिट रक्त

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 28, 29,30 मई को प्रदेश के सभी जिलों में 35 ब्लड डोनेशन कैंप हुए जिनमे 2534 युवाओं ने रेजिस्ट्रेशन किये और 2142 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। प्रदेश में हुए ब्लड डोनेशन कैम्प अभियान का प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को बनाया गया था।

आदित्य चौहान ने बताया मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में रक्तदान के 35 शिविर लगाए। इन शिविरों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज़ो के लिए 2142 यूनिट ब्लड एकत्र किया। उन्होंने कहा कि इसके इलावा कार्यकर्ताओ ने खून के 300 यूनिट को हेल्पलाइन नंबर पर आई कॉल्स के बाद दान किया।

श्री चौहान ने कहा कोरोना महामारी में रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ये आयोजन किया गए। उन्होंने कहा प्रदेश में कोरोना के गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा रक्त की आवश्यकता बनी हुई है। और कहा कि अगर रक्त की और ज्यादा जरूरत पड़ेगी तो आने वाले समय में भी युवा मोर्चा की ओर से और भी रक्तदान शिविर आयोजित करवाए जाएंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि मदन कौशिक ने युवा मोर्चा को डोनेशन कैम्प लगाकर 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरा किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी जब भी युवा मोर्चा को जब भी कोई लक्ष्य देगी युवा मोर्चा उसे पूरा करके ही दम लेगा। उन्होंने कहा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता कोरोना संकट काल के दौरान प्रदेश में आगे आकर ज़रुरतमंदो के बीच राशन, मास्क, सैनिटाईज़र भी बाटने का काम किया साथ ही कई ज़िलों में कम्युनिटी किचन लगा कर खाना भी बनाया।

उन्होंने कहा 1 जून से युवा मोर्चा गांव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से जागरूक करने के साथ साथ चेकअप करेगें ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही ऑक्सीजन लेवल देखने के साथ ही उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध करवाएंगे।

यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *