देहरादून 24 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती डोल उठी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में दोपहर करीब 2.30 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।
उत्तराखंड में देहरादून हरिद्वार, नैनीताल समेत कई जिलों में आज फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप आने की सूचना मिलते ही न केवल लोग सहम गए, अपितु फौरन घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। भूकंप का एपीसेन्टर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे है। फिलहाल उत्तराखंड या उत्तर भारत मे भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in