हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यान्वयन समिति शेर सिह गढिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 2 फरवरी को अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिह भण्डारी ने बताया कि 2 फरवरी (मंगलवार)को यह महत्वपूर्ण बैठक प्रातः 11 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम मे आयोजित की गई है। बैठक मे उपाध्यक्ष द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अलावा कोरोना काल के दौरान विशेषकर गरीब व राज्य मे आये प्रवासियो के खाद्यान वितरण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, जनधन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, कौशल विकास, राष्ट्रीय शहरीय आजीविका मिशन, कृषि से सम्बन्धित मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, फसल बीमा सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने सम्बन्धित कार्यो तथा अटल नवीनीकरण और शहरीय परिवर्तन के घटकों व उरेडा की योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा की जायेगी।