मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम
देहरादून। मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला व अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज व स्टीकर लगाया और अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय तथा प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को बनाने का संकल्प व्यक्त किया ।
‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’’ राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय मे भी यह कार्यक्रम सम्बन्न हुआ इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला प्रदेश मंन्त्री व मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश मीडिया प्रमुख व कार्यक्रम सहसंयोजक डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विरेन्द्र विष्ट, कार्यालय सह प्रभारी व प्रदेश मंन्त्री श्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री पुष्कर सिह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, संजीव वर्मा व बलजीत सोनी, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री उर्वादत्त भट्ट प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा नवीन ठाकुर, सुभाष बर्थवाल, रिपुदमन सिह, श्रीमती विनोद उनियाल श्रीमती मधु भट्ट श्रीमती इन्दुबाला श्रीमती रितु मित्रा आदि उपस्थित रहें