BJP ने प्रदेश में कराएं 5 हजार स्कूल बंद, आप की सरकार में सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस बीजेपी पर साधा निशाना, दोनों दलों ने किया सिर्फ अपना विकास

10 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, नानकमत्ता/उधमसिंह नगर। आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जहां वह सबसे पहले खटीमा गए जहां उन्होंने शहीद स्थल पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने मिशन की शुरुवात की। इसके बाद वो आप प्रत्याशी एसएस कलेर के पक्ष में खटीमा बाजार में पहुंचे और डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने जन संपर्क करते हुए बाजार में मौजूद सभी दुकानदारों को आम आदमी पार्टी की गारंटी के पर्चे बांटे और उन्हें बदलाव के लिए आम आदमी को वोट देने की अपील भी की। लोगों ने मनीष सिसोदिया को अपने बीच पाकर जहां एक और सेल्फी ली वहीं युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया। यहां से डोर टू डोर करते हुए वह नानकमत्ता पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

नानकमत्ता में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज नानकमत्ता पहुंचकर मुझे पूरा यकीन है कि यहां के युवाओं का जोश देखकर हमारी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए 4 दिन बचे हैं इन 4 दिनों में अपना जोश बरकरार रखें ताकि हम सीट जीतने के साथ सरकार भी बना सके।इस दौरान कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दोनों ही दल वोट मांग रहे हैं ,लेकिन इनको सिर्फ प्रदेश के संसाधनों को लूटने के लिए वोट चाहिए और आज तक इन्होंने प्रदेश को लूटने का काम किया है। इन दोनों ने रोजगार नहीं दिए और अब रोजगार छीनने के लिए यह वोट मांग रहे हैं। दोनों ही दलों को कोई काम नहीं करना ,क्योंकि 10 10 साल जनता ने दोनों को मौका दिया लेकिन यहां के स्कूलों को खंडहर बना कर रखा है । इन लोगों के एजेंडे में शिक्षा नहीं है सिर्फ आम आदमी पार्टी है जो स्कूल बनाने की बात कर रही हो। हमारी सरकार में किसी भी नौजवान को प्रदेश से बाहर पढ़ने और रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा यह हमारा जनता से वादा है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीजेपी ने 5000 स्कूल उत्तराखंड में बंद कराने का काम किया है लेकिन हमारी पार्टी सभी स्कूलों का उच्चीकरण और कायाकल्प करने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यहां के अस्पतालों के हालात बहुत बुरे हैं अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो सभी का इलाज दिल्ली में होता है। लेकिन हमारा आपसे वादा है कि हम यहां पर अच्छे अस्पताल बना कर दिखाएंगे। प्रदेश में बिजली के बिल से लोग हलकान हैं ,लेकिन हमारी पार्टी सत्ता में आते ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी और उसका बिल जीरो आएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को अब एक ईमानदार विकल्प मिल चुका है जो काम करने की राजनीति करते हैं और वह है आम आदमी पार्टी। उन्होंने कहा कि 2013 में अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली की जनता ने पहली बार मौका दिया और उसके बाद से लगातार आम आदमी पार्टी की सत्ता दिल्ली में है ,क्योंकि हमने वहां पर सभी वादे पूरे करें हैं। उन्हें बीजेपी को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर बीजेपी के नेता जनता से कहा कि हमने काम किया हम को वोट दें तो कोई भी लोग इन को वोट नहीं देंगे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने अपने काम के नाम पर वोट मांगे और जनता ने हमको काम के नाम पर ही वोट दिया। उन्होंने कहा कि अब चुनावी मैदान में कांग्रेस नहीं है और चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब सबसे बड़ी भूल होगी और आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब स्कूल ,स्वास्थ्य, रोजगार सब ठीक करना। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बताइए और आम आदमी पार्टी को वोट दिलवाएं।

*जनसभा के बाद मनीष सिसोदिया ने नानकमत्ता में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित*

इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि लोगों से मुलाकात करने के बाद उन्हें यह मालूम हुआ कि लोग भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं । लोगों का कहना है कि बीजेपी ने साढे 4 साल तक कोई काम नहीं किया उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री बदले। लोगों के मन में यह भी सवाल है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी को 2013 में 49 दिन सरकार चलाने का मौका मिला और उन दिनों में अरविंद केजरीवाल जी ने बहुत काम किए और लोगों ने उनके काम को सराहा। पुष्कर धामी जी ने 6 महीने में 6 काम भी नहीं किए’ जनता का समय बर्बाद करने का काम किया है । सभी ने सिर्फ अपना विकास किया उत्तराखंड की जनता का विकास किसी ने नहीं किया। पहले लोग कांग्रेस को हटाकर बीजेपी को लाते थे और फिर बीजेपी को हटाकर कांग्रेस को लाते थे इनके पास कोई विकल्प नहीं था लेकिन आप पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प लोगों को मिल चुका है यह वही विकल्प है जिसकी दिल्ली में चारों तरफ लोग वाहवाही करते हैं। इसके बाद वो यहां से वो गदरपुर ,जसपुर होते हुए सितारगंज पहुंचे जहां उन्होंने सभी आप प्रत्याशियों के साथ मिलकर डोर टू डोर प्रचार किया और सभाएं की जिसमें उन्होंने आप पार्टी को वोट देने की जनता से अपील की।

*डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया जनसंवाद कहा अथक प्रयासों से मिला उत्तराखंड, लेकिन कांग्रेस बीेजपी ने किया सब कुछ बर्बाद: आप*

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लंबे संघर्षों से मिले इस राज्य में कांग्रेस बीजेपी ने प्रदेश का कोई विकास नहीं किया और ना ही इन दोनों दलो में कभी उत्तराखंड की माता और बहनों को सम्मान मिला और ना ही उनके अधिकार उनको मिल सके। उत्तराखंड में आज बच्चों के लिए ना तो अच्छे स्कूल है ना ही अच्छी शिक्षा व्यवस्था, पलायन दर बढ़ता जा रहा है जिससे पहाड़ खाली हो रहे हैं, स्वास्थ्य समस्याएं चिंताजनक विषय है प्रदेश में इसके अलावा बहुत सारी समस्याएं हैं इन समस्याओं का निदान उत्तराखंड बनने के बाद भी भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई ।

मनीष सिसोदिया ने कहा आम आदमी पार्टी वादा करती है कि उत्तराखंड की सरकारी स्कूल को इतना बेहतर बनाएंगे की यहां से भी बच्चे बडी बडी परीक्षा पास कर सकें। युवाओं को हमारे प्रदेश में रोजगार मिले, इसके लिए हम 80 फीसदी नौकरियाँ उत्तराखंड के बच्चों के लिए आरक्षित करेंगे। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी मिलने तक 5000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी अच्छे स्कूल हो सकते है, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकती है, पहाड़ी की जवानी पहाड़ के काम आ सकती है, उत्तराखंड में भी मुफ्त बिजली पानी मिल सकती है लेकिन यह तभी मुमकिन हो सकता जब हम ईमानदार सरकार चुनेंगे और इसकी चाबी जनता के हाथों में है। उत्तराखंड की तरक्की के लिए, देश की तरक्की के लिए और आपके परिवार की तरक्की के लिए ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, उत्तराखंड को बचाने का चुनाव है।

उन्होंने महिलाओ से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार वोट डालने से पहले, यह जरूर सोचियेगा की कौन सी पार्टी आपके बच्चों के लिए बेहतर स्कूल बना सकती हैं, कौन आपके गांव में बेहतर स्वास्थय सुविधा दे सकता है, कौन युवाओं को बेहतर रोजगार दे सकता है, कौन मुफ्त बिजली, पानी दे सकता है, कौन महिलाओं को सम्मान दिला सकता है। जनता ने पिछले 21 सालो से 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा को दिए, इस बार एक मौका आप आम आदमी पार्टी को दीजिए। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के त्याग और तपस्या से ही उत्तराखंड का निर्माण हुआ है और उसे चमकाने की जिम्मेदारी भी आप को निभानी होगी। इस बार उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए, हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए, 14 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को जिताइए। उन्होंने आगे कहा कि उन्हेें पूरा विश्वास है जनता इस बार उत्तराखंड को पूरे देश का विकास मॉडल बनाने के लिए अपना सहयोग और आशीर्वाद जरुर आप पार्टी को देंगी और उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार करने में सहभागी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *