BJP : 19 विभागो व 10 प्रकल्पों का पुनर्गठन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने 19 विभागों एवं 10 प्रकल्पों का पुनर्गठन करते हुए उनके विभागों के प्रमुखों की घोषणा की है उन्होंने सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग विनय रोहिल्ला, नीति विषयक शोध अभिमन्यु कुमार, मीडिया डॉ. देवेंद्र भसीन, मीडिया संपर्क अजेंद्र अजय, प्रशिक्षण ज्योति प्रसाद गैरोला, राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया गणोश जोशी, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक उमेश अग्रवाल, डक्यूमेंटेशन एवं ग्रंथालय मंजू कटारिया, सहयोग आप दीप राहत एवं सेवाएं सुभाष बड़वाल, अध्यक्ष कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम सरदार बलजीत सोनी, प्रचार साहित्य निर्माण डां कल्पना सैनी, ट्रस्ट समन्वय नरेश बंसल, कानूनी एवं विधि विषय बृजपाल अरोड़ा, पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाशन श्रीमती विनोद उनियाल, चुनाव प्रबंधन, अनिल गोयल, वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्रबंधन भुवन जोशी(विभाग प्रमुख) तथा शेखर वर्मा(सह प्रमुख) चुनाव आयोग संपर्क पुनीत बंसल,विदेश संपर्क कर्नल सी एम नौटियाल, आजीवन सहयोग निधि बलराज पासी को नामित किया है। उन्होने जिला प्रकल्प प्रमुखो में कार्यालय निर्माण प्रकल्प आशीष गुप्ता, आधुनिकीकरण हरीश नारंग, ग्रंथालय निर्माण महेश्वर बहुगुणा, ई ग्रंथालय निर्माण विशाल शर्मा स्वच्छता अभियान सुरेंद्र सिंह चौहान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हनी पाठक, नमामि गंगे कपिल गुप्ता, सदस्यता अभियान उत्तम दत्ता महासंपर्क अभियान बलवंत सिंह भौर्याल, प्रशिक्षण अभियान मनोज पाठक की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के युवा मोर्चा, प्रकोष्ठ विभाग एवं प्रकल्पों के प्रभारी की घोषणा करते हुए युवा मोर्चा गजराज सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा नरेश बंसल, एससी मोर्चा राजू भंडारी, ओबीसी मोर्चा ज्योति प्रसाद गैरोला, किसान मोर्चा खजानदास, एस टी मोर्चा पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक मोर्चा मयंक गुप्ता, समस्त प्रकोष्ठ कैलाश शर्मा, समस्त विभाग एवं प्रकल्प केदार जोशी को नामित किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *