BJP: चिंतन शिविर व कार्यसमिति की बैठक पर चर्चा

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। भाजपा मुख्यालय में पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी के आगामी कर्यक्रम चिन्तन शिविर, कार्य समिति की बैठक, जिलों में कोरोन वारियर्स का सम्मान और कोरोना में सेवा कार्य के दौरान खुद या अपनो को खो चुके कार्यकर्त्ताओं के घर जाने के बारे में चर्चा की गई।

श्री कौशिक ने कहा कि चिन्तन शिविर को लेकर प्रदेश महामंत्री जल्द ही दौरा कर स्थल को अंतिम रूप देंगे। हालांकि अभी अल्मोड़ा ज़िला संभावित है, लेकिन किसी अन्य स्थल पर भी चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति वर्चुअल होगी और जिलों से भी पदधिकारी जुड़ सकेंगे। वहीं कोरोना वारियर्स और कर्यकर्ताओ से मिलने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है और बैठक में इसे लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने व बैठक में मुख्यमन्त्री तीरथ सिंह रावत के अलावा प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी, श्री कुलदीप कुमार , श्री सुरेश भट्ट ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *