गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को BJP हाईकमान ने दिल्ली तलब कर लिया हैं। CM के इस दौरे से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।BJP के चिंतन शिविर से आज लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कल यानी बुधवार को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुला लिया है। जानकारी के मुताबिक CM तीरथ कल (आज) लगभग साढ़े 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी द्वारा उप चुनाव पर चर्चा के लिए CM तीरथ को दिल्ली बुलाया हैं। बताया जाता हैं कि दायित्व वितरण को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद हैं।