BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, विस अध्यक्ष ने जाना हाल चाल

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना प्राप्त होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने दूरभाष पर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल भी जाना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश संगठन महामंत्री जल्द ही कोरोना को हराकर उसी जोश एवं उत्साह के साथ मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं के संग प्रदेश की सेवा में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *